AU PGAT Exam हो गया, अब क्या करना होगा? आगे की पूरी प्रक्रिया जानें
अगर आपने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) PGAT 2026 की परीक्षा दी है, तो अब आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि “अब आगे क्या करना है?” AU PGAT Exam next process
घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको PGAT परीक्षा के बाद की पूरी प्रक्रिया Step-by-Step बताएंगे, जिससे आप कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट मिस न करें।
सबसे पहले रिजल्ट का इंतजार करें
PGAT परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है।
पिछले वर्ष (PGAT-2025) का रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के लगभग 12-15 दिनों बाद जारी किया गया था। उदाहरण के लिए:
PGAT परीक्षा: 10, 11, 12 एवं 13 जून 2025
IPS एवं PGAT-II Result: 25 जून 2025
LLB (Hons.), LLM और M.Com Result: 26 जून 2025
PGAT-I Result: 27 जून 2025
इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि PGAT 2026 का रिजल्ट भी परीक्षा समाप्त होने के 10-15 दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है। हालांकि अंतिम तिथि विश्वविद्यालय द्वारा ही घोषित की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद Score Card डाउनलोड करें
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को अपना Score Card डाउनलोड करना होगा।
स्कोर कार्ड में निम्न जानकारियां होती हैं:
Candidate Name
Roll Number
Category
Subject
Marks Obtained
Rank
Qualifying Status
स्कोर कार्ड भविष्य की काउंसलिंग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
Counselling Registration करना होगा
रिजल्ट के बाद विश्वविद्यालय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा।
पिछले वर्षों में PG Admissions के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई थी तथा विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी थी।
काउंसलिंग शुरू होते ही आपको:
Step 1:
ऑनलाइन पोर्टल पर Registration करना होगा।
Step 2:
जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Step 3:
Counselling Fee जमा करनी होगी।
Step 4:
अपनी Course/College Preference भरनी होगी।
विश्वविद्यालय ने PG प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित करने पर जोर दिया है।
Counselling के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए होंगे?
काउंसलिंग के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:
आवश्यक दस्तावेज
✔ PGAT Admit Card
✔ PGAT Score Card
✔ Graduation Marksheet
✔ Graduation Certificate/Provisional Certificate
✔ High School Marksheet
✔ Intermediate Marksheet
✔ Transfer Certificate (TC)
✔ Migration Certificate (यदि हो)
✔ Character Certificate
✔ Letest Centeral Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS)
✔ Aadhaar Card
✔ Passport Size Photograph
✔ ABC ID
Cut Off जारी होगी
काउंसलिंग से पहले या उसके दौरान विश्वविद्यालय विभिन्न पाठ्यक्रमों की Cut Off जारी करेगा।
यदि आपका स्कोर Cut Off के बराबर या उससे अधिक है, तभी आप संबंधित Course में Admission के लिए पात्र होंगे।
Seat Allotment होगा
Registration और Preference Filling के बाद विश्वविद्यालय सीट आवंटित करेगा।
यदि आपको सीट मिलती है, तो आपको:
Admission Fee जमा करनी होगी।
Document Verification करवाना होगा।
Admission Confirmation डाउनलोड करना होगा।
Admission Confirm होने के बाद Admission Confirm होने के बाद:
Department Reporting करनी होगी।
Original Documents जमा करने पड़ सकते हैं।
Orientation/Classes की जानकारी प्राप्त करनी होगी।
PGAT Exam के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए? जरूरी बातें
✅ रोज़ इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
✅ Score Card डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
✅ सभी Documents पहले से तैयार रखें।
✅ Counselling Registration की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
✅ किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
Important Websites
Official Website:
University of Allahabad Official Website
PGAT Portal:
AU PGAT Portal
निष्कर्ष
अगर आपने AU PGAT परीक्षा दी है, तो अब आपका अगला कदम रिजल्ट, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज तैयारी और Cut Off पर नजर बनाए रखना होना चाहिए। पिछले वर्षों के आधार पर रिजल्ट के बाद जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना रहती है, सभी महत्वपूर्ण अपडेट समय पर प्राप्त करने के लिए AU Education Online से जुड़े रहें।

Thanks for supporting and updated us