Allahabad University Provisional Degree कैसे प्राप्त करें? पूरी प्रक्रिया, फीस और जरूरी दस्तावेज
यदि आपने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) से B.A., B.Sc., B.Com, M.A., M.Com, LLB या कोई अन्य कोर्स पूरा कर लिया है और आपको नौकरी, प्रवेश (Admission) या दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए डिग्री की आवश्यकता है, तो आप Provisional Degree Certificate प्राप्त कर सकते हैं।
Provisional Degree क्या होती है?
प्रोविजनल डिग्री एक अस्थायी (Temporary) प्रमाण पत्र होता है जो यह प्रमाणित करता है कि छात्र ने अपना पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अंतिम डिग्री (Original Degree) मिलने तक इसका उपयोग किया जा सकता है।
Provisional Degree Certificate विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया एक अस्थायी दस्तावेज़ होता है, जो यह प्रमाणित करता है कि छात्र ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है और वह डिग्री प्राप्त करने का पात्र है।
इसका उपयोग:
- PG Admission में
- सरकारी नौकरी के आवेदन में
- Document Verification में
- Scholarship आवेदन में
- Private Job Joining में किया जा सकता है।
Allahabad University Provisional Degree प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ तैयार रखें:
- सभी वर्ष/सेमेस्टर की Marsheet की फोटोकॉपी
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- ऑनलाइन फीस भुगतान रसीद
- आवेदन पत्र
आवेदन की प्रक्रिया
Step 1: फीस जमा करें
सबसे पहले विश्वविद्यालय की ऑनलाइन Link भुगतान प्रणाली के माध्यम से Provisional Degree की फीस जमा करें। वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रोविजनल प्रमाण पत्र हेतु ₹100 शुल्क लिया गया था। भविष्य में शुल्क बदल सकता है।
Select Institute – ALLAHABAD UNIVERSITY
Select Collection Code – ALBDU_MISCELLANEOUS
Note: अगर आपको फीस जमा करने में कोई दिक्कत हो रही हो तो आप इस WhatsApp पर संपर्क कर सकते हैं और अपना फीस जमा कर सकते हैं।
Step 2: दस्तावेज़ संलग्न करें
सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ लगाएं और फिर HOD / DEAN से forward करा ले।
Step 3: आवेदन जमा करें
Campus के छात्र FCI बिल्डिंग में संबंधित काउंटर पर जमा करेंगे। तथा कॉलेज के छात्र अपने कॉलेज के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
Step 4: प्रमाण पत्र प्राप्त करें
विश्वविद्यालय के नोटिस के अनुसार आवेदन प्राप्त होने के लगभग 7 कार्य दिवस बाद कॉलेजों को प्रोविजनल डिग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। या फिर जैसे भी बताया जाएगा।
Provisional Degree कितने दिनों में मिलती है?
सामान्यतः आवेदन जमा होने के कुछ दिनों के भीतर प्रोविजनल डिग्री जारी कर दी जाती है। समय विश्वविद्यालय की प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन पर निर्भर करता है।
महत्वपूर्ण बातें
- Provisional Degree नौकरी और प्रवेश के लिए मान्य होती है।
- Original Degree मिलने के बाद Provisional Degree का महत्व समाप्त हो जाता है।
- आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज़ों की जांच अवश्य करें।
निष्कर्ष:
यदि आपने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और Original Degree अभी प्राप्त नहीं हुई है, तो Provisional Degree आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। सही दस्तावेज़ों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
Last Updates:
AU PGAT Exam हो गया, अब क्या करना होगा? आगे की पूरी प्रक्रिया जानें
Distance Online Learning (DOL) क्या है? Regular Course से अंतर और NEP 2020 के नियम
B.Com III में कौन-कौन से Subject हैं? क्या Corporate Accounting पढ़ना पड़ेगा?

One Comment