Allahabad University में अपनी Answer Copy कैसे देखें? RTI Form
|

Allahabad University में अपनी Answer Copy कैसे देखें? RTI Form भरने की पूरी प्रक्रिया जानें

कई बार परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं। ऐसे में उनके मन में यह सवाल आता है कि आखिर उनकी उत्तर पुस्तिका (Answer Copy) कैसे जांची गई है। यदि आप भी अपनी कॉपी देखना चाहते हैं, तो आप RTI (Right to Information Act, 2005) के माध्यम से अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर सकते हैं या उसका निरीक्षण कर सकते हैं। RTI के तहत छात्र अपनी स्वयं की उत्तर पुस्तिका की जानकारी मांग सकते हैं।

RTI क्या है?

RTI अर्थात सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005। इसके तहत भारत का कोई भी नागरिक किसी सरकारी संस्था से जानकारी मांग सकता है। चूंकि Allahabad University एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, इसलिए इसके छात्रों को भी RTI के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।

RTI Answer Copy आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

RTI आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज साथ रखें:

  1. RTI आवेदन पत्र
  2. परीक्षा का Result की फोटोकॉपी
  3. अगर एक कॉपी देखनी है तो ₹10 का पोस्टल ऑर्डर यह आपको कचहरी से मिलेगा और अगर ज्यादा कॉपी देखनी है तो ₹50 का पोस्टल आर्डर लगेगा। *In Shot प्रत्येक कॉपी के लिए ₹10 का पोस्टल आर्डर लगेगा।
  4. संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर एवं पता)
Note:- यह सूचना संघटक कॉलेज और कैंपस सभी के लिए है क्योंकि संघटक कॉलेज का भी RTI कैंपस में ही जमा होता है।

RTI Answer Copy आवेदन कैसे लिखें?

To,
The Central Public Information Officer (CPIO)
University of Allahabad
Prayagraj, Uttar Pradesh

Subject: Request for Providing Answer Copy under the RTI Act, 2005

Sir/Madam,
I am [Name] student of the Allahabad University Faculty of [ Art/Science/Commerce/Law/etc.]. I appeared in the[Your Exam ] Examination for the session [20×× - ××]. My Roll Number: [Roll Number] & Enrollment Number: [Enrollment Nu.]
I appeared in the following papers:
[Paper/Subject Name] Which Paper Code is [Paper Code]
I obtained marks of [Marks] respectively in the above-mentioned subject(s). I am not satisfied with the marks awarded.
Therefore, under the provisions of the Right to Information Act, 2005, I kindly request you to provide me Answer copies of my evaluated answer sheets of the above-mentioned papers so that I may review my performance.
I shall be grateful for your kind cooperation.

Date: 14/07/2025

Enclosures:
Indian Postal Order (IPO) No. [Postal Order number] of ₹10/50.
Photocopy of Results.

Yours faithfully,
(Name)
Mobile No.: xxxxxxxxxx
Address: [Adress with Pincode]
RTI आवेदन कहाँ जमा करें?

छात्र RTI आवेदन को University के CPIO Office में Monday to Friday working days में जाकर जमा कर सकते हैं आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद अवश्य सुरक्षित रखें।

RTI की प्रक्रिया ऑनलाइन भी कर सकते है , लिंक – https://rtionline.gov.in/guidelines.php?request

RTI शुल्क कितना है?

RTI आवेदन के लिए सामान्यतः ₹10 each Copy शुल्क देना होता है।

RTI का कॉपी कितने दिनों में दिखाएंगे ?

RTI Act के अनुसार संबंधित विभाग को आवेदन प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर आपको कॉपी दिखा दी जाती है। कई मामलों में देरी भी हों सकती है।

महत्वपूर्ण बातें

  • RTI के माध्यम से केवल अपनी उत्तर पुस्तिका ही मांगी जा सकती है।
  • आवेदन में सभी विवरण सही भरें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के एक सप्ताह बाद जा कर अपना नम्बर जरूर सत्यापन करा ले।

निष्कर्ष

यदि आप Allahabad University के अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहते हैं, तो RTI आपके लिए एक प्रभावी माध्यम है। RTI के जरिए आप अपनी Answer Copy का निरीक्षण कर सकते हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

लेटेस्ट शैक्षणिक अपडेट के लिए जुड़े रहें – aueducation.online

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *