Allahabad University : CUET UG 2026 Registration शुरू, Samarth Portal पर करें आवेदन
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) ने CUET UG 2026 के माध्यम से स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया के लिए Samarth Portal पर ऑनलाइन UG Registration शुरू कर दिया है।
जिन अभ्यर्थियों ने CUET UG 2026 परीक्षा दी है और वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BA, B.Sc, B.Com, BCA, BFA, BPA, BA LLB (Integrated) या अन्य UG कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें विश्वविद्यालय के Samarth Portal पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
Registration Link
उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
🔗 Official UG Registration Portal:
https://alldunivcuet.samarth.edu.in/
आवेदन करने से पहले रखें ये दस्तावेज़ तैयार
- CUET UG 2026 Application Number
- CUET UG Score Card
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- Recent caste certificate in Central Government Category /OBC/ EWS / PwD
Registration Fee
| Category | Fee |
| UR / OBC-NCL / EWS | ₹300 प्रति Course |
| SC / ST / PwD | ₹150 प्रति Course |
आवेदन कैसे करें?
- Samarth Portal पर जाएँ।
- New Registration पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरकर अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करके व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
- CUET UG 2026 की जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
Registration Deadline
16 Jul, 2026
महत्वपूर्ण सलाह
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले UG Information Bulletin 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता (Eligibility), विषय संयोजन (Subject Mapping) तथा आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच अवश्य कर लें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
AU Education सभी छात्रों को सलाह देता है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। विश्वविद्यालय द्वारा आगे जारी होने वाली Cutoff, Counselling और Admission से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
Allahabad University UG Admission 2026: Registration, Counselling और Admission की पूरी प्रक्रिया
