Allahabad University UG Admission Registration

Allahabad University UG Admission 2026: Registration, Counselling और Admission की पूरी प्रक्रिया

यदि आपने CUET UG 2026 परीक्षा दी है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) में स्नातक (UG) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एडमिशन प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी Information Bulletin के अनुसार, एडमिशन कुल 6 चरणों में पूरा होगा।

Step 1: CUET (UG) 2026 में Registration और परीक्षा

सबसे पहले अभ्यर्थी को CUET UG 2026 पोर्टल पर आवेदन करके परीक्षा देनी होगी। केवल CUET स्कोर के आधार पर ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय में UG प्रवेश मिलेगा।

Step 2: CUET Score Card डाउनलोड करें

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अपना CUET UG Score Card डाउनलोड करें। आगे की पूरी Admission प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी।
Allahabad University UG Admission Registration
CUET Result आने के बाद उम्मीदवारों को University of Allahabad Samarth Portal पर जाकर Registration करना होगा।

Step 3: Registration और Programme Selection

इस चरण में आपको:

  • अपना Registration करना होगा।
  • पसंदीदा UG Course चुनना होगा।
  • Registration Fee जमा करनी होगी।
Registration Fee
CategoryFee
UR / OBC-NCL / EWS₹300 प्रति Course
SC / ST / PwD₹150 प्रति Course


यदि आप एक से अधिक Course के लिए आवेदन करते हैं, तो प्रत्येक Course की Registration Fee अलग-अलग देनी होगी।

Step 4: Counselling और Admission Fee

Registration के बाद विश्वविद्यालय Cutoff जारी करेगा। यदि आपका नाम Cutoff में आता है, तो आपको:

  • Counselling में भाग लेना होगा।
  • Admission Fee जमा करनी होगी।
  • Seat Confirm करनी होगी।
  • ध्यान दें: किसी भी Course में आवेदन करने से पहले उसकी Eligibility अवश्य जांच लें।

Step 5: Fee Receipt डाउनलोड करें

Admission Fee जमा करने के बाद अपनी Fee Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। यह आगे Document Verification के समय आवश्यक होगी।

Step 6: Department में Physical Reporting

Admission Confirm होने के बाद संबंधित Department में जाकर Physical Reporting करनी होगी।
साथ में आवश्यक दस्तावेज भी ले जाने होंगे।

आवश्यक Documents

  • Admission Registration के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:
  • CUET UG 2026 Admit Card
  • CUET UG Score Card
  • हाईस्कूल (10th) Marksheet एवं Certificate
  • इंटरमीडिएट (12th) Marksheet एवं Certificate
  • Passport Size Photo
  • Signature (JPG/JPEG Format)
  • Central EWS/OBC-NCL/SC/ST Certificate (यदि लागू हो)
  • Aadhaar Card
  • APAAR ID

महत्वपूर्ण निर्देश

  • Admission केवल CUET UG 2026 Score के आधार पर होगा।
  • Registration Fee Non-Refundable है।
  • प्रत्येक Course के लिए अलग Registration करना होगा।
  • Registration तभी पूर्ण माना जाएगा जब Fee सफलतापूर्वक जमा हो जाए।
  • आवेदन में Name, Father’s Name, Mother’s Name और Date of Birth बिल्कुल 10वीं की Marksheet के अनुसार भरें।
  • Admission के लिए Aadhaar एवं APAAR ID आवश्यक है।

निष्कर्ष

इलाहाबाद विश्वविद्यालय UG Admission 2026 की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते Registration करें, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और विश्वविद्यालय की आधिकारिक Cutoff एवं Counselling Schedule पर लगातार नजर बनाए रखें।
AU Education आपको Allahabad University Admission 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट, Cutoff, Counselling, Merit List और Admission Process की जानकारी सबसे पहले उपलब्ध कराता रहेगा।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *