स्नातक कक्षाओं (बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०कॉम० प्रथम सेमेस्टर) सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के मूल अभिलेखों के भौतिक सत्यापन सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचना
ISDC UG Document Verification : महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में (बी०ए०, बी०एस-सी० एवं बी०कॉम०) प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन हुए प्रवेश में प्रवेशित समस्त अभ्यर्थियों को सूच्य है कि उनके सभी मूल अभिलेखों का भौतिक सत्यापन दिनांक 02 एवं 03 सितम्बर 2026 को फीस रसीद संख्या पर आधारित संलग्न समय सारिणी के अनुसार सम्पन्न होगा, तदुपरान्त ही महाविद्यालय में उनका प्रवेश पूर्ण एवं वैध माना जाएगा।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अभिलेखों का भौतिक सत्यापन अभ्यर्थी अवश्य सुनिश्चित करा लें अन्यथा उनका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी।
भौतिक सत्यापन के उपरान्त अभ्यर्थियों की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं महाविद्यालय की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिनांक 07 सितम्बर 2026, दिन सोमवार से संचालित होंगी। विस्तृत सूचना हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट www.isdc.ac.in पर जाएँ।
ISDC UG Document Verification मूल अभिलेखों के भौतिक सत्यापन हेतु वांछित अभिलेख
महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में स्नातक कक्षाओं में सभी नव प्रवेशित अभ्यर्थी अपने फीस रसीद सं० पर आधारित समय सारिणी के अनुसार अभिलेखों के भौतिक सत्यापन हेतु निम्नलिखित मूल दस्तावेजों के साथ प्रत्येक दस्तावेज की एक स्वप्रमाणित फोटोकॉपी एवं एक पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ अपने साथ अवश्य लायें।
- हाईस्कूल एवं समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा का अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि स्पष्ट रूप से अंकित हो।
- इण्टरमीडिएट एवं समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा का अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र ।
- स्थानान्तरण / प्रवजन प्रमाण-पत्र ।
- एस०सी० / एस०टी० एवं ओ०बी०सी० छात्रों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम जाति प्रमाण-पत्र । (यदि लागू हो)
- ई०डब्लू०एस० प्रमाण पत्र। (यदि लागू हो)
- यदि किसी प्रकार का वर्ष अन्तराल (Year Gap) हो तो उससे सम्बन्धित शपथ-पत्र । (2026 से पूर्व इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों हेतु लागू)
- अंतिम परीक्षा जहाँ से उत्तीर्ण की हो वहाँ के संस्था प्रमुख द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र ।
- आधार या कोई अन्य पहचान पत्र (किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी)
- खेलकूद, दिव्यांगजन, एन०सी०सी० या अन्य किसी प्रकार का यदि भारांक लिया गया है तो उससे सम्बन्धित प्रमाण पत्र। (जो लागू हो)
- ABC (Academic Bank of Credit) आई.डी. की प्रिंट कॉपी।
ISDC UG Document Verification : समय सारिणी
दिनांक : 02.09.2026, समय प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे
| क्रम. सं. | शुल्क रसीद संख्या | पटल कक्ष संख्या |
|---|---|---|
| 1. | बी०ए० – 01-100 | कक्ष सं. 01 कला संकाय |
| 2. | बी०ए० 101-200 | कक्ष सं. 03 कला संकाय |
| 3. | बी०ए० 201-300 | कक्ष सं. 05 कला संकाय |
| 4. | बी०ए० 301-400 | कक्ष सं. 06 कला संकाय |
| 5. | बी०ए० 401-500 | कक्ष सं. 21 कला संकाय |
| 6. | बी०एस-सी० (गणित समूह) 01-100 | कक्ष सं. 08 कला संकाय |
| 7. | बी०एस-सी० (जीव विज्ञान) 01-100 | कक्ष सं. 09 कला संकाय |
| 8. | बी०कॉम० 01-100 | कक्ष सं. 01 वाणिज्य विभाग |
दिनांक : 02.09.2026, समय अपराह्न 1.30 बजे से सायं 4.30 बजे
| क्रम. सं. | शुल्क रसीद संख्या | पटल-कक्ष संख्या |
|---|---|---|
| 1. | बी०ए० 501-600 | कक्ष सं. 01 कला संकाय |
| 2. | बी०ए० 601-700 | कक्ष सं. 03 कला संकाय |
| 3. | बी०ए० 701-800 | कक्ष सं. 05 कला संकाय |
| 4. | बी०ए० 801-900 | कक्ष सं. 06 कला संकाय |
| 5. | बी०ए० 901-1000 | कक्ष सं. 21 कला संकाय |
| 6. | बी०एस-सी० (गणित समूह) 101-200 | कक्ष सं. 08 कला संकाय |
| 7. | बी०एस-सी० (जीव विज्ञान) 101 एवं उससे अधिक | कक्ष सं. 09 कला संकाय |
| 8. | बी०कॉम० 101-200 | कक्ष सं. 01 वाणिज्य संकाय |
दिनांक : 03.09.2026, समय प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे
| क्रम. सं. | शुल्क रसीद संख्या | पटल-कक्ष संख्या |
|---|---|---|
| 1. | बी०ए० 1001-1100 | कक्ष सं. 01 कला संकाय |
| 2. | बी०ए० 1101-1200 | कक्ष सं. 03 कला संकाय |
| 3. | बी०ए० 1201 से 1300 | कक्ष सं. 05 कला संकाय |
| 4. | बी०ए० 1301 से 1400 | कक्ष सं. 06 कला संकाय |
| 5. | बी०ए० 1401 से अधिक | कक्ष सं. 21 कला संकाय |
| 6. | बी०एस-सी० (गणित समूह) 201 एवं अधिक समस्त अभ्यर्थी | कक्ष सं. 08 कला संकाय |
| 7. | बी०एस-सी० (जीव विज्ञान समूह) समस्त छूटे हुए अभ्यर्थी | कक्ष सं. 09 कला संकाय |
| 8. | बी०कॉम० 201-300 | कक्ष सं. 01 वाणिज्य विभाग |
दिनांक : 03.09.2026, समय अपराह्न 1.30 बजे से अंतिम सत्यापन तक
| क्रम. स. | शुल्क रसीद संख्या | पटल-कक्ष संख्या |
|---|---|---|
| 1. | बी०ए० 1-300 समस्त छूटे हुए | कक्ष सं. 01 कला संकाय |
| 2. | बी०ए० 301-600 समस्त छूटे हुए | कक्ष सं. 03 कला संकाय |
| 3. | बी०ए० 601 से 900 समस्त छूटे हुए | कक्ष सं. 05 कला संकाय |
| 4. | बी०ए० 901 से 1200 समस्त छूटे हुए | कक्ष सं. 06 कला संकाय |
| 5. | बी०ए० 1201 एवं अधिक समस्त छूटे हुए | कक्ष सं. 21 कला संकाय |
| 6. | बी०एस-सी० (गणित समूह) सभी छूटे हुए अभ्यर्थी | कक्ष सं. 08 कला संकाय |
| 7. | बी०एस-सी० (गणित एवं जीव विज्ञान समूह) सभी छूटे हुए अभ्यर्थी | कक्ष सं. 09 कला संकाय |
| 8. | बी०कॉम० 301 एवं अधिक तथा समस्त छूटे हुए अभ्यर्थी | कक्ष सं. 01 वाणिज्य विभाग |
प्रवेश से संबंधित सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से AU Education विजिट करते रहें।
