Back Form कब आयेगा, पूरी जानकारी विस्तार से…..

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में Yearly Students (BA/BSC/BCOM) अगर आप किसी एक सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं तो आपको बैक का एग्जाम देना होता है,

अगर आप यह बैक का पेपर पास कर लेते हैं तो आप अगली कक्षा में अपना एडमिशन ले सकते हैं।
अगर आप यह बैक का पेपर पास नहीं कर पाते हैं और इसमें भी फेल हो जाते हैं तो आपको फिर से उसी क्लास में पढ़ना होगा।

Back Form कब आएगा….?

एग्जाम फॉर्म आप लोग का जब BA /BSC आदि का रिजल्ट आ जाएगा उसके 10 से 15 दिन के अंदर-अंदर आप लोग का बैक का फार्म आएगा आप लोग उस समय फॉर्म भर सकते है।

कैसे पता चलेगा कि back लगा है और हमको Back Exam देना है…?

अगर आपको यह जानना है कि मेरा बैक लगा है कि नहीं तो आपको अपने रिजल्ट पर देखना होगा अगर आपके रिजल्ट में Fail /S E लिखा है तो इसका मतलब आप का बैक लगा हुआ है। और फिर उसके बाद अगर यह जानना है कि कितने सब्जेक्ट में बैक लगा हुआ है तो आप लोग ध्यान दीजिए कि किसी भी ग्रुप के किसी एक सब्जेक्ट में बैक लगा हो सकता है या फिर हो सकता है कि दो ग्रुप के किसी एक-एक सब्जेक्ट में बैक लगा हो सकता है जिसमें भी आपका मार्क्स 30 (BCOM के लिए) नंबर से कम है उसमें आपका बैक लगा हुआ है

Fees कितनी रहेंगी…..?

आपका बैक का फॉर्म का फीस ₹500 और Ex – Students के लिए ₹1000 /- प्रत्येक पेपर आता है, अगर आपका एक सब्जेक्ट में बैक लगा हुआ है तो आप एक सब्जेक्ट का देंगे अगर आपका दो सब्जेक्ट में लगा है तो आप दो सब्जेक्ट करेंगे,

Back Exam Form कैसे Apply करे….?

सबसे पहले आपको इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर जाकर के फीस जमा करना होगा।
उसके बाद बैक का फॉर्म भरना पड़ेगा।
आप फॉर्म भर करके एफसीआई बिल्डिंग जमा करेंगे।

Last Date क्या होगी…?

अभी आप सबका फॉर्म नहीं आया है तो जब भी फार्म आएगा उसके बाद से लगभग 20 दिन का समय मिलता है फॉर्म भरने के लिए ।
बाकी का उसे समय बताया जाएगा कि कब आपका लास्ट डेट है कब आपका फॉर्म आएगा।

Exam कब होगा…..?

आपका बैक का एग्जाम वही समझ लीजिए कि अगस्त में होगा या फिर जुलाई अंत या सितंबर के शुरुआत में ही होगा।

Result कब आयेगा…..?

आपके बैक एग्जाम का रिजल्ट एग्जाम के 1 महीने बाद ही आता है, तो समझ लीजिए कि उसी के आसपास आएगा हो सकता है 10 दिन late भी हो सकता है 10 दिन पहले भी हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top